किसानों को साथ लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में सपा: विधायक

किसानों को साथ लेकर बड़े आंदोलन की तैयारी में सपा: विधायक

दीपक कुमार
सकलडीहा, चन्दौली। समाजवादी पार्टी किसानों के साथ मिलकर 23 जनवरी को डीएम कार्यालय का घेराव करेगी। विधायक प्रभू नारायण यादव सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने जनसंपर्क शुरू कर दिया है। सोमवार को बरंगा गांव में आयोजित किसान पंचायत में सपा नेताओं ने प्रशासन पर किसानों की 18 सौ एकड़ जमीन हड़पने का आरोप लगाया। कहा कि किसानों के साथ मिलकर 23 जनवरी को कलेक्ट्रेट का घेराव किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनरायन राजभर ने कहा जिला प्रशासन किसानों के प्रति संवेदनहीन हो चुका है।

बरंगा, पचदेवरा, जमुनीपुर, दिघवट, फेसड़ा आदि गांव की लगभग 1800 सौ एकड़ किसानों की जमीन हड़पने का जाल बुना जा रहा है। लेकिन समाजवादी पार्टी प्रशासन की मंशा को कफी भी सफल नहीं होने देगी। भाजपा अब मनरेगा कानून को भी समाप्त करने की दिशा में काम कर रही है। किसान और मजदूर दोनों को मिलकर 23 तारीख को जिला मुख्यालय पर बड़ा प्रदर्शन करने के लिए आगे आना चाहिए। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा सकलडीहा की जनता ने अपने कीमती समर्थन से विधानसभा का सदस्य बनाया है।

मेरे जीते जी किसानों की जमीन और उनकी आजीविका चंदौली जिला प्रशासन नहीं छीन सकता। 23 तारीख को जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन की तैयारी पूरी समाजवादी पार्टी जी जान से जुट गई है। इस मौके पर सपा जिला महासचिव नफीस अहमद, चंद्रशेखर यादव, संतोष यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुदामा यादव, महेंद्र राजभर, बसावन गोंड, जगमेंद्र यादव, मोनू जायसवाल, सत्येंद्र सत्या आदि रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent