पुत्र ने माता-पिता के अंतिम संस्कार से किया इनकार | #TejasToday
वृंदावन पुलिस के सराहनीय कार्य को हर कोई करेगा सलाम
तेजस टूडे ब्यूरो आरके धनगर मथुरा। कोई नहीं है किसी का जग में, रिश्ते हैं रिश्तों का क्या। यह कहावत आज वृंदावन में एक दंपति की करना महामारी में मौत से सत्य साबित होती देखी गई। जब दंपति की मौत के बाद क्षेत्र के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी के बाद दंपत्ति के निकट ही रह रहे उसके पुत्र और पुत्रवधू को इसकी जानकारी देकर अंतिम संस्कार के लिए कहा लेकिन दंपति के पुत्र परिवार ने इससे इनकार कर दिया। पुलिस ने मानवता दिखाई और अधिकारियों को इसकी सूचना देने के बाद उसका अपने स्तर से अंतिम संस्कार कराया। मिली जानकारी अनुसार वृंदावन नगर के दावानल कुंड इलाके में रामभरोसे पाठक अपनी पत्नी कृष्णा पाठक के साथ निवास करते हैं। उनका पुत्र व पुत्रवधू तथा विवाहिता बेटी उनके मकान से कुछ दूरी पर ही अलग निवास करते है। वृद्ध दंपति राम भरोसे पाठक वह उनकी पत्नी कृष्णा पाठक क पिछले दिन करुणा महामारी के चलते मौत हो गई। इसके बावजूद निकट पास मे रह रहे पुत्र व पुत्रवधू तथा व्यवस्था बेटी ने उनसे दूरी बनाए रखी। पूरा परिवार होने की बाद भी वृद्ध दंपत्ति लावारिस होकर रह गए। निकट के स्थानीय पड़ोसियों ने भी अनजान आशंकाओं के चलते इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाकर अतिश्री कर ली। मामला पुलिस थाना चौकी तक पहुंच गया। सूचना पर स्थानीय पुलिस हरकत में आई, चौकी बांके बिहारी मंदिर इंचार्ज शैलेंद्र शर्मा अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे तथा घटना की जानकारी प्राप्त कर इसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दी। तत्पश्चात आवश्यक कार्रवाई कर दंपति के समूह को यमुना तट की ओर ले जाने लगे। अचानक दंपति के पुत्र के मन में सामाजिक बहिष्कार जैसी बातें चलने लगी जिसके चलते उसने अपने पुत्र के साथ सबको यमुना तट ले जानी वाली पुलिस के साथ चलने का निर्णय लिया और वह साथ हो गया। इसके बाद क्षेत्र में यह घटना चर्चा बन गई। पुलिस ने अपने खर्चे पर दंपति का अंतिम संस्कार कराया।