न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज
राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। पूराकलंदर में एक युवक ने घर की नौकरानी के साथ दुष्कर्म किया। इसकी शिकायत जब पीड़िता ने युवक के माता-पिता से की तो पुत्र की गलती मानने के बजाय पीड़ित महिला के ही चरित्र पर सवाल खड़ा कर दिया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
इसके बाद पीड़िता ने न्यायालय का सहारा लिया। न्यायालय के आदेश पर पूराकलंदर पुलिस ने दुष्कर्म के मुख्य आरोपी युवक और उसके माता-पिता सहित 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। घटना गत 20 अगस्त की है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि भुक्तभोगी महिला कैंट थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मुख्य आरोपी सोमेश के यहां वह घरेलू कार्य कर अपना जीवकोपार्जन करती थी। सोमेश उस पर गलत नजर रखता था।
कई बार सोमेश ने उसके साथ अश्लील हरकत की जिसका विरोध करते हुए महिला ने उसे चेतावनी भी दी थी। गत वर्ष 20 अगस्त को सोमेश ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने इसकी शिकायत सोमेश के स्वजनों से की लेकिन उन्होंने पीड़िता की बात अनसुना करके उसे ही चरित्रहीन बता दिया। न्यायालय के आदेश पर सोमेश व उसके माता-पिता सहित 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में एक किशोरी ने अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।