धीरेन्द्र शास्त्री के मददगार जनप्रतिनिधियों को चुनाव में सबक सिखायेगा समाज: ध्रुवचंद

धीरेन्द्र शास्त्री के मददगार जनप्रतिनिधियों को चुनाव में सबक सिखायेगा समाज: ध्रुवचंद

अजय जायसवाल
गोरखपुर। भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन को अपमानित करने वाले धीरेन्द्र शास्त्री के विरुद्ध धरना प्रदर्शन होने के वावजूद आजतक मध्य प्रदेश पुलिस ने हेट स्पीच एवं चरित्र हनन का मुकदमा दर्ज नहीं किया है और न होने की संभावना है। इसका मुख्य कारण यह है कि मध्य प्रदेश सरकार में धीरेन्द्र शास्त्री के समाज के एक चर्चित कैबिनेट मंत्री एवं महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों पर बैठे हुए लोगों के कारण ही इतने जबरदस्त धरना प्रदर्शन होने के वावजूद पुलिस विभाग मुकदमा दर्ज नहीं कर पा रहा है जबकि सुप्रीम कोर्ट ने सख्त आदेश जारी किया है कि हेट स्पीच के मामले में पुलिस स्वयं संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्यवाही करें किन्तु इसके वावजूद पुलिस प्रशासन निष्क्रिय है।

मुख्यमंत्री भी धीरेन्द्र शास्त्री के सामने वेबस लाचार, इसलिए मौन धारण कर लिये है क्योंकि केंद्र सरकार के एक खास वर्ग के कई कैबिनेट मंत्री एवं सांसद धीरेन्द्र शास्त्री की सार्वजनिक रूप मदद कर रहे हैं। सिर्फ एक उपाय जो कारगर है कि आगामी विधानसभा चुनाव में धीरेन्द्र शास्त्री के मददगारों को इन्हें सत्ता से बेदखल करना होगा। इसके लिए कुछ सिद्धांतों से समझौता भी करना होगा। उक्त बयान अखिल भारतीय जायसवाल सर्व-वर्गीय महासभा की इकाई उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव चन्द जायसवाल ने जारी की।

ध्रुवचन्द जायसवाल ने कहा कि हमारा समाज लगभग शत-प्रतिशत भाजपा का समर्थक रहा है। स्मरण कराते हुए कहा कि अभी हाल के कर्नाटक के चुनाव में लिंगायत समुदाय जो भाजपा का पक्का समर्थक था। भाजपा द्वारा लिंगायत समाज के वरिष्ठ नेताओं की उपेक्षा करने पर भाजपा को सबक सिखाने के लिए ऐसा फार्मूला अपनाया भाजपा सत्ता से बाहर हो गई।

इनके फार्मूला को अपनाने की जरूरत है। तभी हमारे कुलगुरु भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के विरुद्ध चरित्रहनन अमर्यादित अशोभनीय अनर्गल टिप्पणी करने की हिम्मत किसी भी जनप्रतिनिधियों एवं सरकार भी नहीं कर सकती है। यह कार्य कठिन जरूर है किन्तु असम्भव भी नहीं है। भगवान कार्तवीर्यार्जुन के चरित्र हनन, अमर्यादित, अशोभनीय, अनर्गल टिप्पणियां करके सम्पूर्ण समाज के स्वाभिमान को रौंदा है। क्या कायरों की तरह मुंह छुपा लिया जाय उचित है। आने वाली पीढ़ी को यही विरासत देना है। अगर नहीं तो हर परिस्थितियों में कठिन पूर्ण चुनौती स्वीकार करना ही पड़ेगा। भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि कर्म-करो, फल अवश्य मिलेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent