आजादी के 75 साल पूरे होने पर सोशल वर्कर ग्रुप ने 200 लोगों को किया सम्मानित
आजादी के 75 साल पूरे होने पर सोशल वर्कर ग्रुप ने 200 लोगों को किया सम्मानित
डांस मास्टर सरफराज खान मुख्य पुरस्कार से किये गये सम्मानित
मुम्बई। आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में सोशल वर्कर ग्रुप ने 200 समाजसेवक एवं सेविकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ठाणे जिले के 25 पुलिस के आला अधिकारी भी सम्मानित हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे ठाणे जिले के पुलिस इंचार्ज मनीलाल सिंह द्वारा सभी लोगों को सम्मानित करते हुए हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम के दौरान मनीलाल सिंह ने इन सभी समाजसेवक और सेविकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप जैसे समाजसेवकों की जरूरत देश को है।
जिस तरह से आप सब जनता की सेवा करते हैं, पूरे लॉक डाउन में देश देख रहा था। ऐसे योद्धाओं को सभी देशवासियों को सपोर्ट करना चाहिए, ताकि हम इनके कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा और देश की जनता की सेवा की जा सके। हमारा पुलिस डिपार्टमेंट ऐसे लोगों की सेवा करने के लिए हर वक्त उपस्थित है आप सभी लोगों को जब जहां हमारी जरूरत पड़े हम ऐसे समाज सेवक के लिए उपस्थित हैं। इसी कार्यक्रम में बालीवुड प्लेबैक सिंगर बबली सिंह ने देश भक्तिगीत सुनाकर लोगों का मन मोह लिया उनके गीत पर लोग देश भक्ति में लिप्त झूमने पर मजबूर हो गये। बबली सिंह को मनी लाल सिंह ने पुरस्कार देकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही बालीवुड सिंगर जितेंद्र नारायण को भी मुख्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इन दोनों सिंगर होने जनता का मन मोह लिया। साथ ही मेडिकल की दुनिया के माने जाने चिकित्सक डा. प्रवीण को मुख्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बालीवुड फिल्म निर्माता सैयद समीर हुसैन और डांस मास्टर सरफराज खान को मुख्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह दोनों निर्माता और डांस मास्टर भी ऐसे कार्यक्रम और समाजसेवक व सेविकाओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि जिस तरह से हमारा देश क्रोना काल में डूबा हुआ था। ऐसे में देश के सभी क्षेत्र के लोगों ने अपनी जान को खतरे में डालकर जनता की सेवा करते हुए जिम्मेदारी निभाई। हम उन सभी समाजसेवकों को सलाम करते हैं और इस कार्यक्रम में आए हुए सभी पुलिस आला अधिकारियों को भी सलाम करते हैं कि उन्होंने अपना कीमती समय देकर हम सभी का मनोबल बढ़ाया. पुलिस इंचार्ज मनीलाल सिंह ने कहा कि हमारा इस कार्यक्रम में आने का उद्देश्य सिर्फ इतना ही है कि जब कभी कहीं पर किसी भी समाज सेवक या सेविकाओं को अपने कार्य करने में बाधाएं आती है तो वह लोग पुलिस का सहारा लेने में डरते हैं। हम यहां पर इसलिए उपस्थित हुए के उन सभी लोगों को यह पता हो कि हम सब भी आप ही की तरह जनता के सेवक हैं और हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहते हैं। आपको हमारी जब आवश्यकता पड़े हम आपके साथ हैं। मनीलाल की यह बातें सुनकर पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। उसके बाद कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।