HomeTrendingहैसर ब्लाक की 4 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट सम्पन्न

हैसर ब्लाक की 4 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट सम्पन्न

  • हैसर ब्लाक की 4 ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट सम्पन्न

  • ग्रामीणों के सामने पढ़कर सुनाये गये कार्य

तेजस टूडे ब्यूरो
प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। धनघटा तहसील क्षेत्र के हैसर बाजार विकास खंड की 4 ग्राम पंचायतों मुंडेरा शुक्ल, नावन खुर्द, नेतवापुर और नटवाबार में शासनादेश के तहत सोशल ऑडिट की प्रक्रिया संपन्न हुई। इस दौरान ऑडिट टीम ने गांवों में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने के साथ संबंधित अभिलेखों की भी जांच किया। सोशल ऑडिट के तहत ऑडिटर निर्धारित समय पर संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंचे। दो दिनों तक चले निरीक्षण के दौरान एक-एक कार्य की स्थिति देखी गई और उपलब्ध अभिलेखों का मिलान किया गया। इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में खुली बैठक आयोजित की गई जिसमें कराये गये कार्यों का ब्योरा पढ़कर सुनाया गया। बैठक में ग्रामीणों को विकास कार्यों की जानकारी दी गई। प्रस्तुत कार्यों पर ग्रामीणों ने अपनी सहमति जताई। सोशल ऑडिट के माध्यम से गांवों में कराए गए कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने और ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया।

 

 

 

 

 

Must Read