HomeViralश्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण भक्ति में सराबोर हुये श्रद्धालुगण

श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण भक्ति में सराबोर हुये श्रद्धालुगण

  • श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण भक्ति में सराबोर हुये श्रद्धालुगण

तेजस टूडे सं.
सुशील तिवारी
तिलोई, अमेठी। भक्ति, आस्था और आध्यात्मिक चेतना से ओतप्रोत लोधरिया गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा पंडाल में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों और भक्ति भाव के बीच श्रद्धालुओं ने कथा व्यास डॉ. सुमनलता उनियाल के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करके पुण्य लाभ प्राप्त किया।
कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा व्यास ने भक्ति और आध्यात्मिक ज्ञान के माध्यम से भगवान की महिमा का गुणगान किया। श्रीमद्भागवत कथा के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को धर्म, प्रेम, सदाचार और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास का संदेश दिया। कथा श्रवण के दौरान पूरा वातावरण भक्तिरस में डूबा नजर आया। इस धार्मिक आयोजन में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि तिलोई कृष्ण सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर कथा श्रवण किया और भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ कथा का आनंद लिया।
इस अवसर पर सुरेश त्रिवेदी, मुहम्मद अशरफ, भवानी दत्त दीक्षित (भेलाई कला), पंकज अवस्थी, गिरीश मिश्रा, उमेश मिश्रा, बबलू सहित सैकड़ों क्षेत्रीय गणमान्य व्यक्ति एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। लोधवरिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा श्रद्धालुओं के लिए आध्यात्मिक शांति, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा का केंद्र बनी हुई है।

 

 

 

 

Must Read