… तो क्या भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहीं जेई रूबी वर्मा?

… तो क्या भ्रष्टाचार की गंगोत्री में डुबकी लगा रहीं जेई रूबी वर्मा?

खण्ड विकास अधिकारी भी क्यों नहीं कर पा रहे कार्यवाही?
विशाल रस्तोगी
सीतापुर। ब्लाक रेउसा में इस समय जेई रूबी रूबी वर्मा के कारनामे चर्चाओं के दौर से गुजर रहे है। बताया जा रहा है कि जेई रूबी वर्मा को मनरेगा के कार्यो में चूना लगाने में महारथ हासिल है। वह मनरेगा को कंगाल करने में जटी हुई है। इसके अलावा जेई रूबी वर्मा के में बताया जा रहा है कि रेउसा ब्लाक की वह ऐसी एकलौती अधिकारी हेै जो बिना कमीशन लिये न तो स्टीमेट बनाती है और न ही आंगणन करती है। रूबी वर्मा को हर कार्य में पैसे चाहिए।

जेई रूबी वर्मा आये दिन आरोपों के घेरे में रहती है तो कुछ प्रधानों की जुबान से सुना जा रहा है कि रेउसा ब्लाक की रूबी वर्मा ऐसी जेई है जो खूब खाती है और खिलाती है। बस जो ग्रामसभा में जो भी गड़बड़ घोटाला या फर्जीवाड़ा हो उसके कमीशन का लिफाफा रूबी वर्मा की जेब में पहुंच जाना चाहिए।

चर्च यह भी बनी हुई है कि खण्ड विकास अधिकारी रामनरेश शुक्ला भी जेई रूबी वर्मा के इन चर्चित कारनामों को नही रोक पा रहे है वजह क्या है यह तो अलग बात है लेकिन इस समय जेई रूबी वर्मा पूरे ब्लाक में चर्चा का विषय बनी हुई है इसके साथ ही रेउसा ब्लाक में इस समय रूबी वर्मा भ्रष्टाचार की गंगोत्री बहाना चाह रही हेे। रेउसा ब्लाक में ग्रामसभाएं ऐसी भी है जहंा पर मनरेगा के तहत एक भी कार्य नही किया गया है लेकिन खाते से पैसा निकालकर कागजों को दुरूस्त कर दिया गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent