मनोज अवस्थी
सीतापुर। भाई-बहन का संबंध बहुत पवित्र होता है परंतु उत्तर प्रदेश के जिले के तालगांव थाना क्षेत्र से भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी भाई ने अपनी ही 16 वर्षीय मासूम चचेरी बहन को घर की छत पर अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक इस घिनौने अपराध के समय घर की छत पर कोई नहीं था। लड़की को अकेला पाकर लड़के ने की दुष्कर्म की कोशिश की थी। पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म के आरोपी 20 वर्षीय अम्बर पाल को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक लड़की ने मां समेत परिवार के अन्य सदस्यों को इस जघन्य अपराध की जानकारी दी। परिवार के सदस्यों ने जब पीड़िता से पुछताछ कि तो पीड़ित बच्ची ने बताया की छत पर वह अकेली थी तब रिश्ते में चचेरे भाई 20 वर्षीय अम्बर पाल नाबालिक बहन के साथ अश्लील हरकत कर छेड़छाड़ करने लगा। नाबालिग ने मना किया तो धमकी देकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म की कोशिश की।
पीड़ित बच्ची ने मां और अन्य परिजनों को सारी बात बता दी। इसके बाद परिवार के सदस्यों ने तालगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। तालगांव पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये नाबालिग को मेडिकल के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध पॉस्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामले को दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।