प्रतियोगिता में दिखाया हुनर, विजेता किये गये पुरस्कृत
प्रतियोगिताओं में 84 बच्चों ने लिया हिस्सा
तेजस टूडे ब्यूरो
गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। स्वयंसेवी डा. पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर कैंप कार्यालय एवं नि:शुल्क मां गंगा कोचिंग सेंटर में रंगोली, मेंहदी एवं दीप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
मेंहदी, कलर, रंगोली, दीप संस्था की ओर दिया गया। प्रतियोगिता में 84 बच्चों ने प्रतिभाग किया। रंगोली प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ—चढकर हिस्सा लिया। रंगोली प्रतियोगिता में धीरू सिंह प्रथम, रश्मि विश्वकर्मा द्वितीय, नेहा मौर्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हाथों में मेंहदी से कला को उकेरा। मेंहदी प्रतियोगिता में अमृता सिंह प्रथम, शिवानी सिंह द्वितीय, अंशिका मिश्रा एवं काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। छोटे—छोटे बच्चों ने मिट्टी के दीप में रंग बिरंगे कलरों से सजाया जो देखते बन रहा था। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। सभी प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संस्थाध्यक्ष डा. पूनम सिंह ने कहा कि गांव में कला छुपी है। संस्था के माध्यम में प्रतियोगिता कराकर कला को उकेरने का काम किया जा रहा है। निर्णायक मंडल में शिक्षक संतराम सिंह, शिक्षक चंद्रशेखर सिंह, ग्राम प्रभारी राम भवन सिंह रहे। इस अवसर पर संस्थापक इं. राजेंद्र सिंह, तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












