HomeJaunpurश्रेष्ठा परीक्षा में छः बच्चों को मिली सफलता

श्रेष्ठा परीक्षा में छः बच्चों को मिली सफलता

श्रेष्ठा परीक्षा में छः बच्चों को मिली सफलता

सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड स्थित कम्पोजिट विद्यालय डीह अशरफाबाद के 4 तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय सुइथाकला के 2 बच्चों ने श्रेष्ठा परीक्षा में सफलता हासिल किया। बच्चों की सफलता पर अभिभावकों ने हर्ष प्रकट करते हुए गुरूजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दें कि भारत सरकार द्वारा अनुसूचित, शोषित एवं वंचित वर्ग के कुल 3000 बच्चों को निजी सुविधायुक्त विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर परीक्षा आयोजित की जाती है। परीक्षा में सफल बच्चों को इण्टरमीडिएट तक की शिक्षा सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों मे दी जाती है जिसका पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करती है।
श्रेष्ठा परीक्षा परिणाम घोषित होने पर डीह अशरफाबाद विद्यालय में खुशी, शुभम, अनमोल, आदर्श तथा सुइथाकला विद्यालय में अंकुर भारती, प्रीती को सफलता मिली है। बच्चों की सफलता पर हर्ष प्रकट करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक दुष्यन्त मिश्र और पारसनाथ यादव ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुये बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। खंड शिक्षा अधिकारी आनन्द प्रकाश सिंह ने विद्यालय की सराहना करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। विद्यालय में बच्चों की सफलता पर सुइथाकला प्रधानपति अनिल दूबे, विनय तिवारी, डा. शाहिद सहित क्षेत्रीय प्रबुद्धजन एवं स्थानीय लोगों ने हर्ष प्रकट करते हुये विद्यालय परिवार को बधाई दी है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read