सिंगर नागेन्द्र उजाला का गाना “एकेगो दिल मंगवईया” 1000 बा’ म्यूजिक सेक्शन में 5 वें नंबर पर कर रहा ट्रेंड

सिंगर नागेन्द्र उजाला का गाना “एकेगो दिल मंगवईया” 1000 बा’ म्यूजिक सेक्शन में 5 वें नंबर पर कर रहा ट्रेंड

नागेंद्र के गाने को अब तक मिल चुके हैं 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज, लाखों रिल्स भी बने

मुम्बई। अपने सुरों से कम समय में भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने वाले सिंगर नागेंद्र उजाला के लिए आज का दिन बेहद खास है, क्योंकि आज उनके एक गाने ने रिकार्ड बना दिया है। गाना ‘एकेगो दिल मंगवईया 1000 बा’ नागेंद्र का वह गाना है, जो यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में 5 वें नंबर और ग्लोबल म्यूजिक चार्ट में इंडिया में 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। यह गाना आज भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के बीच खूब फेमस है। इस गाने को नागेंद्र उजाला ने भोजपुरी के मशहूर सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया था। श्रोताओं पर दोनों की आवाज का जादू खूब चला और आज एक महीने बाद भी इस गाने को बहुत सुना जा रहा है। यह आज हर किसी के जुबान पर चढ़ गया है।

नागेंद्र उजाला मूलतः बिहार से आते हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण उनका यह गाना ‘एकेगो दिल मंगवेया 1000 बा’ है, जिसे अब तक 3 करोड़ से भी अधिक व्यूज सिर्फ एक महीने में मिले हैं। यह अपने आप में एक रिकार्ड है। इस गाने को अभी जलवा आज भी ऑडियन्स के ऊपर सर चढ़ कर बोल रहा है। इस गाने की सफलता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गाने पर अब तक 1 मिलियन से अधिक रिल्स बन चुके हैं। अपने गाने को मिली इस कामयाबी पर नागेंद्र उजाला ने सबों का आभार जताया और कहा कि भोजपुरी के श्रोताओं के प्यार और दुलार से हमारा यह गाना इतना सफल हो रहा है। यह मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। मैं चाहूँगा कि सबों का प्यार यूं ही बना रहे।

आपको बता दें कि नागेंद्र उजाला व शिल्पी राज का गाना ‘एकेगो दिल मंगवईया 1000 बा’ न्यू खोरठा वीडियो सिरीज़ से रिलीज हुआ था। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में राज भाई और ख़ुशी राज नजर आई हैं, जिनकी केमेस्ट्री भी गाने की तरह लोगों को खूब पसंद आई है। इस गाने के कम्पोजर अर्जुन शर्मा, गीतकार सिधू तिवारी और संगीतकार आर्या शर्मा हैं। हर दिन इस गाने को मिलियन व्यूज मिले हैं, जो अभी भी जारी है। इसलिए इस गाने का डंका खूब बज रहा है। नागेंद्र उजाला ने अभी तक दर्जनों हिट दिए हैं, लेकिन यह गाना जितना तेज़ी से चल रहा है उतना तेज़ी से अभी तक इनका कोई गाना नहीं चला है। यह सब जानकारी प्रचारक नागेंद्र उजाला ने दी

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Tearful tribute on the death of former Chief Minister of Uttar Pradesh and Patron of Samajwadi, respected Mulayam Singh Yadav: Vivek Yadav (SP leader), Jaunpur

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

.