• Home
  • Trending
  • Jaunpur
  • Varanasi
  • Advertise
  • Delhi
  • Viral
  • About Us
  • Contact Us
Search
  • गोण्डा

पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

By
Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997
-
March 11, 2025
169

पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने सौंपा ज्ञापन

अभियुक्तों को फांसी की सजा और पीड़ित परिजन को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग
तेजस टूडे ब्यूरो
मुसैब अख्तर
गोण्डा। सीतापुर जनपद में वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र बाजपेई की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध ने पूरे पत्रकार समाज को झकझोर दिया है। पत्रकारों ने इसे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला करार दिया और सोमवार को निर्धारित समय पर तहसील कर्नलगंज पहुंचकर एकजुटता दिखाते हुए दिवंगत साथी पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
आक्रोशित पत्रकारों ने द जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोंडा के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व मेंं सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कर्नलगंज भारत भार्गव को सौंपा है। पत्रकारों ने सोमवार को तहसील कर्नलगंज में एकत्र होकर पत्रकार एकता जिंदाबाद, हत्यारों को फांसी दो के नारे लगाते हुए इस दुखद घटना के विरोध में द जर्नलिस्ट एसोसिएशन गोंडा के जिलाध्यक्ष महादेव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व मेंं सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित उपजिलाधिकारी को सौंपे गये ज्ञापन में पत्रकार के हत्यारों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिजन को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग किया।
वहीं पत्रकारों व अन्य सामाजिक संगठनों ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो प्रदेश भर में व्यापक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों ने पत्रकारिता को सुरक्षित और स्वतंत्र बनाए रखने के लिए सरकार से सख्त कानूनों की मांग किया है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह, बैजनाथ अवस्थी, पवनदेव सिंह, वीरेंद्र तिवारी, अभय प्रताप सिंह, लखन लाल मिश्र, अनुराग मिश्र, अंकज मिश्र, प्रभात तिवारी, शिव कुमार पाण्डेय, मोहित मिश्र, अनिल शुक्ल, रविकान्त मिश्रा, आशीष चौरसिया, अंग्रेज गुप्ता सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

  • TAGS
  • The Journalist Association submitted a memorandum in protest against the brutal murder of the journalist
  • पत्रकार की निर्मम हत्या के विरोध में पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp
    Previous articleवारंटी को पुलिस ने दबोचा
    Next articleनवाबगंज में शिव एवं हनुमान मन्दिर का होगा जीर्णोद्धार: विमल
    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997

    RELATED ARTICLES

    सीएचसी अधीक्षकों को जिलाधिकारी का सख्त निर्देश

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - February 27, 2026

    गोण्डा रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने की बड़ी कार्यवाही

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - September 15, 2025

    हिन्दी दिवस पर योग से निरोग रहने के बताये गये गुर

    Deepak Jaiswal Contact for Advertisement 7007529997 - September 14, 2025
    ABOUT US
    आप लोगों भरपूर सहयोग और प्यार की वजह से तेजस टूडे डॉट कॉम आज Google News और Dailyhunt जैसे बड़े प्लेटर्फाम पर जगह बना लिया है। आज इसकी पाठक संख्या लगातार बढ़ रही है और इसके लगभग डेढ़ करोड़ विजिटर हो गये है। आपका प्यार ऐसे ही मिलता रहा तो यह पूर्वांचल के साथ साथ भारत में अपना एक अलग पहचान बना लेगा।
    Contact us: [email protected]
    • Home
    • Trending
    • Jaunpur
    • Varanasi
    • Advertise
    • Delhi
    • Viral
    • About Us
    • Contact Us
    © Manage And Developed By Hash Innovision ( 8419065894 ) [email protected]