आशा चुनी गयीं जायसवाल महिला समाज की शाहगंज नगर अध्यक्ष | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
आशा चुनी गयीं जायसवाल महिला समाज की शाहगंज नगर अध्यक्ष | #TejasToday
चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। जायसवाल समाज के कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी के जयंती समारोह के बाबत स्थानीय नगर में गोपाल मंदिर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित जायसवाल महिला समाज की जिलाध्यक्ष रीता जायसवाल ने सर्वसम्मति से समाजसेविका आशा गुप्ता के सामाजिक रुचि और कार्यों को देखते हुए उन्हें नगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। इस पर उपस्थित स्वजातीय बंधुओं ने हर्ष जताते हुये आशा गुप्ता को बधाई दिया।
कार्यक्रम का संचालन रूपेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष गीता जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष ईशान ‘राम’, जिला महामंत्री महिला खुशबू जायसवाल, युवा समाज के नगर अध्यक्ष आलोक, डा. सौरभ जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, संरक्षक उमेश जायसवाल, अमित जायसवाल, कोषाध्यक्ष कालीचरण जायसवाल, महासचिव रविन्द्र जायसवाल, प्रशांत जायसवाल, रवि जायसवाल, धीरज जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट
Download Now