वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र विक्रम नहीं रहे, उमड़ा जनसैलाब | #TejasToday
सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
वरिष्ठ समाजसेवी सुरेन्द्र विक्रम नहीं रहे, उमड़ा जनसैलाब | #TejasToday
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम सराय डिंगुर निवासी समाजसेवी सुरेन्द्र विक्रम सिंह का शनिवार को दिन में हृदय गति रुक जाने निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। श्री सिंह समाजसेवा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाने के साथ गरीब मजलूम बेसहारा की सदैव मदद करते थे। वह अपने दो पुत्र विमल प्रताप सिंह व राजीव प्रताप सिंह समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी। बड़ी संख्या में लोग उनके पैतृक आवास सराय डींगुर पहुँचकर शोक श्रद्धांजलि अर्पित किया। उनकी शव यात्रा उनके निवास से प्रारम्भ हुई। उनका अन्तिम संस्कार प्रयागराज के छतनाग घाट पर किया जाएगा।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट