नारी शक्ति समागम में बच्चों को लाने और ले जाने की व्यवस्था करें विद्यालयः आयुक्त
आयुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई मण्डलीय खेलकूद प्रतियोगिता की समीक्षा बैठक
रूपा गोयल
बांदा। आयुक्त चित्रकूट धाम मण्डल बांदा बाल कृष्ण त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय में बेटी बचाव-बेटी पढाओं के अन्तर्गत मण्डलीय छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता ‘‘नारी शक्ति समागम’’ के आयोजन किये जाने के सम्बन्ध में बैठक हुई। इस मौके पर आयुक्त ने सम्बन्धित विभागों अधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारियों को इस खेलकूद प्रतियोगिता को मण्डल स्तर पर 13 दिसम्बर को सकुशल एवं सफलतापूर्वक आयोजित किये जाने हेतु सभी आवश्यक तैयारियों को समय से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दियर कि मण्डल के अन्य जनपदों से आने वाले खिलाडी बच्चों की बसें एक साथ प्रातःकाल एक एम्बुलेन्स जिसमें एक चिकित्सक, नर्स सहित अन्य आवश्यक दवाओं के साथ आयेगी। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी जनपदों की बसें प्रातः 8ः30 बजे तक खेलकूद स्थल पर आ जायं। उन्होंने हर दस बच्चों के साथ एक महिला अध्यापक भी लाये जाने एवं प्रत्येक जनपद से बच्चों की मातायें भी आयेंगी।
उन्होंने बताया कि 13 विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। अधिकारियों को निर्देश दिया कि बच्चों को लाने एवं वापसी के समय में बच्चों को उनके घर तक पहुंचाये जाने की पूरी व्यवस्था दुरूस्त रखी जाए। बताया कि जनपद चित्रकूट से 170 बच्चे, महोबा से 130, हमीरपुर से 124 तथा बांदा जनपद से 100 से अधिक बच्चे खेल-कूद प्रतियोगिता में र्प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने प्रत्येक जिले स आने वाले बच्चों के काउन्टरों में एक जनपद स्तर के अधिकारी की ड्यूटी भी लगाये जाने के निर्देश दिये। साथ ही एक हेल्प डेस्क की बनाया जाए। उन्होेंने कार्यक्रम स्थल पर समुचित साफ-सफाई, डस्टबिन लगाये जाने, वीआईपी पार्किंग, सुरक्षा एवं टैªफिक की समुचित व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। यह खेलकूद प्रतियोगिता माध्यमिक एवं बेसिक विद्यालयों की छात्राओं की सीनियर एवं जूनियर वर्ग में आयोजित होगी।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कार्यक्रम के लिये लगाये गये नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों को कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित समय पर अपनी ड्यूटी में उपस्थित रहकर आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सभी तैयारियों को पूरी किये जाने के निर्देश दिया। उन्होंने एलईडी स्क्रीन, पार्किंग, बसों की पार्किंग, साउण्ड सिस्टम एवं बच्चों के बैठने के स्टाल आदि का निरीक्षण करते हुए ईवेन्ट मैनेजर को कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिये। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अमरपाल सिंह, संयुक्त विकास आयुक्त अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनिल श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर, नगर मजिस्टेªट, उप निदेशक महिला कल्याण एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














