सर्वोदय नगरवासियों ने साहित्यकार रामकेश यादव का किया सत्कार
सर्वोदय नगरवासियों ने साहित्यकार रामकेश यादव का किया सत्कार
मुम्बई। ठाणे स्थित अम्बरनाथ पश्चिम के सर्वोदय नगर कॉम्प्लेक्स के रहिवासियों ने कवि व लेखक रामकेश यादव का बनाना लीफ हॉटेल में गर्मजोशी के साथ सत्कार किया। गौऱतलब है कि श्री यादव को अभी हाल में यादव ट्रस्ट ठाणे ने यदुकुल गौरव सम्मान 2024 से अलंकृत किया था। श्री यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद, ब्लॉक मार्टीनगंज के गाँव तेजपुर में हुआ है। इनकी 26 पुस्तकें तथा 1700 से अधिक लेख, पत्रलेख प्रकाशित हो चुका है। महाराष्ट्र राज्य पाठ्यपुस्तक निर्मिती व अभ्यास क्रम ससंशोधन मंडल पुणे द्वारा इनकी दो रचनाएँ यहाँ के पाठ्यक्रम में शामिल की जा चुकी हैं। इस सत्कार में रिटा. लेफ्टिनेंट आ.बी.एल. यादव, प्रिंसिपल रामभुवन यादव (जौनपुर), वाइस प्रिंसिपल जगन्नाथ यादव (मुंबई), आर.जी. यादव, सूर्य लाल यादव, रामाज्ञा यादव, जयराम यादव, श्रीप्रकाश राजभर, एल.एस. यादव, सुनील सुसे सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।