अखिलेश चौधरी को समाजवादी पार्टी ने बनाया महाराष्ट्र का प्रदेश सचिव
963262
तेजस टूडे ब्यूरो
जितेन्द्र चौधरी
गोरेगांव, मुम्बई, महाराष्ट्र। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एवं महाराष्ट्र प्रदेश राज्य महाराष्ट्र राज्य प्रभारी उमर जलाल और महाराष्ट्र अध्यक्ष अब्बू असिम आज़मी पूर्व सांसद एवं वर्तमान विधायक के निर्देशानुसार डॉ. अखिलेश घनश्याम चौधरी को महाराष्ट्र प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। यह जानकारी होने पर सोनू कनौजिया विधायक लखनऊ, अधिवक्ता इलाहाबाद मनोज कुमार, डा. रामाश्रय कनौजिया, मेवा लाल यादव, जय सिंह पूर्व कप्तान आर्मी, गोपाल कृष्ण, भूलन यादव, गुड्डू, राशिद अली, असलम शेख, संजय मिश्रा, सतीश तिवारी, आतिश ठाकुर सहित तमाम लोगों ने बधाई दिया। साथ ही कहा कि अखिलेश चौधरी के आने से महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया अध्याय शुरू होगा। वहीं श्री चौधरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व महाराष्ट्र राज्य प्रभारी उमर जलाल और अबू असिम आजमी ने मुझ पर जो भरोसा किया है, मैं पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ पार्टी के प्रति कार्य करते हुए महाराष्ट्र की राजनीति में एक ऐसा भूचाल लाऊंगा जो युवाओं के लिए एक प्रेरणा स्रोत होगा। बधाई देने वालों में उत्तर प्रदेश से श्री चौधरी के मामा वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह चौधरी, सत्येंद्र यादव पत्रकार, वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार, दशरथ चौधरी, राजेश कुमार प्रधान आदि प्रमुख रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।