हॉकी टूर्नामेंट में आरआर एकेडमी पटना बना चैम्पियन
आरआर एकेडमी ने आरके एकेडमी को 2-0 से दी मात
राजीव पाण्डेय
रामगढ़। रामगढ़ हाईस्कूल के खेल मैदान में अंतर्राज्यीय हॉकी टूर्नामेंट का चैंपियन रवि रौशन एकेडमी पटना बना। रविवार को खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें पटना की ही थी। आरके राय एकेडमी पटना बनाम रवि रौशन एकेडमी पटना के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया जिसमें रामाधार तिवारी मेमोरियल ट्रॉफी पर पटना की रवि रौशन एकेडमी ने 2-0 से कब्जा जमा लिया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में विवेक सिंह एकेडमी वाराणसी ने कैमूर को शूट आउट में 2-0 के स्कोर से हराया। रवि रौशन एकेडमी के सानू लांबा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुख्य अतिथि व टूर्नामेंट के संरक्षक अजीत सिंह उर्फ नन्हे, अध्यक्ष कुमार रवि, बिहार हॉकी संघ के सचिव मुनीन्द्र कुमार व सचिव संजय तिवारी ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विजेता टीम को 21 हजार व उपविजेता टीम को 15 हजार की ईनामी राशि का चेक भेंट की गई। इस मौके पर बिहार हॉकी संघ से जुड़े हॉकी के राष्ट्रीय खिलाड़ी नवीन कुमार व राजा सिंह राणा, प्रभात ओझा, एनआईएस कोच रंजीत सिंह, सौरभ मिश्रा, सोमनाथ सिंह, शिवेश प्रकाश व देव ज्योति ने खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। इस मौके पर अजीत सिंह ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को खेल मैदान की सौगात दे तो खेल का भला हो जाएगा। निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय अंपायर रेफरी रवि कुमार, विकास कुमार, अनुज कुमार, अचल कुमार, रामबली व राहुल शुक्ला रहे। विनोद सिंह ने समारोह का संचालन किया। हाईस्कूल के खेल प्रशिक्षक कौशल सिंह, रवि यादव, पंकज सिंह, सुशील चौधरी, संदीप तिवारी ने खेल संचालन में सक्रिय सहयोग किया।
महिला हॉकी में पटना ने बक्सर को 1-0 से हराया
रामगढ़। रामाधार तिवारी मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के महिला वर्ग में पटना की टीम विजेता बनी। रामगढ़ हाईस्कूल के खेल मैदान में खेले गए खिताबी मुकाबले में आरके राय एकेडमी पटना की महिला टीम ने हॉकी बक्सर को 1-0 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। महिला टीम के खिलाड़ियों से टूर्नामेंट के अध्यक्ष कुमार रवि, सचिव संजय तिवारी ने परिचय प्राप्त किया और ट्राफी दिया। आरके राय एकेडमी पटना की साधना कुमारी को वुमैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।