Homeबांदारोटी बैंक टीम ने कनवारा में कपड़ों का किया वितरण, 400 ग्रामीण...

रोटी बैंक टीम ने कनवारा में कपड़ों का किया वितरण, 400 ग्रामीण हुये लाभान्वित

रोटी बैंक टीम ने कनवारा में कपड़ों का किया वितरण, 400 ग्रामीण हुये लाभान्वित

तेजस टूडे ब्यूरो
रूपा गोयल
बांदा। प्रत्येक रविवार की तरह इस बार भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सह संरक्षक चन्द्र मौली भारद्वाज, मनु बंसल के संरक्षण में संगठन मंत्री सुनील सक्सेना की अध्यक्षता में सोसाइटी के सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में प्रधान प्रतिनिधि सुनील यादव ग्राम कनवारा ब्लॉक बड़ोखर तहसील बाँदा की उपस्थित में शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों द्वारा ये गये। कपड़े, किताबें, जूते, चप्पल, पर्स, बिस्किट, माचिस, मोमबत्ती आदि का वितरण हुआ। पूर्व में कई बार बाढ़ग्रस्त ग्राम कनवारा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया। साथ ही ग्रामीणों को बाढ़, सर्पदंश, स्वास्थ्य तथा उनके कानूनी अधिकार के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा और महिला सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा रैकवार द्वारा जागरूक किया गया। उक्त कपड़े, किताबें, जूते, चप्पल, पर्स, बिस्किट, मोमबत्ती, माचिस आदि पाकर ग्रामवासियों में खुशी दिखाई दी। सभी लोगों को आशीर्वाद से नवाजा गया। इस अवसर पर अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, सचिव मोहम्मद इदरीश, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, महामंत्री मोहम्मद अज़हर, अब्दुल मुजीब मीडिया प्रभारी, शाखा प्रमुख मर्दन नाका अलीम अहमद खान, सदस्य अलीमुद्दीन, महेन्द्र पाल, शाहान अली, शहाना खान आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read