4 दिनों से घर से लापता हैं रोशन व कृष, परिजन परेशान
मनोज कुमार
रजौली, नवादा (बिहार)। थाना क्षेत्र के कर्मा कला गांव के मनोज विश्वकर्मा के पुत्र 14 वर्षीय रोशन कुमार और राजेश साव का पुत्र 11 वर्षीय कृष कुमार पिछले दिनों 13 जुलाई की दोपहर से घर से लापता है। परिजन अपने सगे संबंधी व अन्य सभी संभावित जगह पर रौशन और कृष की तलाश में दिन-रात एक कर दिया है। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक उसका कोई अता पता नहीं चला है जिससे परिजन काफी परेशान है।
रविवार को रौशन कुमार के पिता मनोज विश्वकर्मा और कृष कुमार के पिता राजेश साव ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र रौशन और कृष कुमार का लापता होने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। थाने को दिए लिखित आवेदन में मनोज विश्वकर्मा और राजेश साव ने बताया कि 13 जुलाई को घर से कुछ रुपया लेकर रजौली बाजार में कपड़ा खरीदने आया था जिसके बाद से कहां गायब हो गया, कुछ अता-पता अभी तक नहीं हम लोगों को चल पाया है जिससे हमलोग काफी परेशान हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि लिखित आवेदन के आलोक में पूरे मामले की बारीकी से जांच शुरू कर दी गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












