मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी बदमाश हुआ घायल, गिरफ्तार

मुठभेड़ में गोली लगने से इनामी बदमाश हुआ घायल, गिरफ्तार

आरके धनगर
मथुरा। थाना गोविंद नगर पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के बाद 15 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी थी उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सोमवार इस आशय की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने देते हुए बताया पकड़ा गया आरोपित गौ तस्कर है, उस पर 6 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी। एएसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा की ओर से बदमाश सलीम पर 15 हजार का इनाम घोषित किया गया था, पुलिस को बीतीरात सलीम के बारे में सटीक जानकारी मिली।

पता चला कि वह किसी अन्य घटना की फिराक में आ रहा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को बदमाश आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस के ऊपर फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के दोनों पैरों में गोली लग गई। इससे वह घायल हो गया। गोविंद नगर पुलिस और एसओजी टीम ने इस कार्रवाई में बदमाश को पकड़ लिया गया। एएसपी सिटी ने बताया कि सलीम गौ तस्करी करता है, जिले के अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। थाना हाईवे एवं थाना गोविंद नगर वाले मुकदमों में बदमाश सलीम वांछित चल रहा था। पुलिस को काफी दिनों से उसकी तलाश थी, पुलिस की गोली से घायल बदमाश का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent