आवासीय स्कूल संचालक पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

आवासीय स्कूल संचालक पर बच्ची से दुष्कर्म का आरोप

देहरादून(पीएमए)। शहर के आवासीय स्कूल में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप स्कूल के संचालक पर है। यह स्कूल एक एनजीओ के माध्यम से संचालित किया जाता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस संदेह के आधार पर एक महिला से भी पूछताछ कर रही है।
जानकारी के अनुसार नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक एनजीओ आवासीय स्कूल का संचालन करता है। स्कूल में कुल आठ बच्चे पढ़ते हैं। एसपी सिटी के अनुसार रविवार को एक महिला थाने पहुंची थी। उसने बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी भी इस स्कूल में पढ़ती है।
आरोप लगाया कि स्कूल के संचालक जनार्दन बिंजौला ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। मामले में तत्काल पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर जनार्दन बिंजौला के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि दूसरे बच्चों के साथ भी तो गलत काम नहीं हुआ इसकी भी जांच की जा रही है।

पुरानी रंजिश में खेत में पानी लगाए किसान पर कुल्हाड़ी से हमला

बताया जा रहा है कि उसके साथ यहां पर एक महिला भी रहती है। ऐसे में उसकी कहां तक संलिप्तता है इसकी जांच भी की जा रही है। चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मामले से संबंधित अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। मसलन मेडिकल व अन्य जरूरी कार्रवाई।
आरोपी बिंजौला इस स्कूल का संचालक और वार्डन भी बताया जा रहा है। यहां पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की पढ़ाई कराई जाती है। बीते कई सालों से यह स्कूल संचालित हो रहा है। एसपी सिटी के अनुसार पुलिस इस मामले में अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। सहसपुर थाना क्षेत्र में वर्ष 2018 में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। इसमें स्कूल प्रबंधन के कई लोगों और चार छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच की और कई लोगों को इसमें कठोर सजा का एलान हुआ था।

 

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796



 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent