वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में साथियों में आक्रोश

वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे के विरोध में साथियों में आक्रोश

धरना—प्रदर्शन कर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
तेजस टूडे ब्यूरो
पवन मिश्रा
कौशाम्बी। जिले के वरिष्ठ पत्रकार राम बदन भार्गव और उनके भतीजे के खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज प्राथमिकी को लेकर पत्रकारों में जबरजस्त आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने प्रेस पर सीधा हमला बताया एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रेस क्लब अध्यक्ष विमलेश शुक्ला के नेतृत्व में पत्रकारों के साथ जिले के एडीएम और पुलिस उपाधीक्षक को ज्ञापन देकर न्यायिक जांच कराने की मांग की। जिले में किसी भी पत्रकार के खिलाफ यदि अगर कोई रिपोर्ट दर्ज होती है तो उस पर प्रेस क्लब जिलाध्यक्ष एवं क्लब के पदाधिकारियों को सूचित करना आवश्यक होगा। अन्यथा की स्थिति में पत्रकार संघ अनशन और धरने पर बैठने के लिए बाध्य होगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA