भोजपुरी की सबसे खतरनाक फ़िल्म ‘नरसिम्हा’ का रिलीज डेट आउट, जानिए इस दिन आएगी सिनेमाघरों में

भोजपुरी की सबसे खतरनाक फ़िल्म ‘नरसिम्हा’ का रिलीज डेट आउट, जानिए इस दिन आएगी सिनेमाघरों में

मुम्बई। अगर आप एक्शन लवर हैं और खतरनाक स्टंट वाली फिल्में आपको पसंद हैं, तो कर लीजिए तैयारी। क्योंकि अब भोजपुरी की सबसे खतरनाक एक्शन फ़िल्म का रिलीज डेट आउट हो चुका है। यह फ़िल्म पैन इंडिया 17 जून से सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यानी फ़िल्म 17 जून को बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी फ़िल्म के निर्देशक सुजीत कुमार में दी है। सत्या, धड़कन, वांटेड, क्रैक फाइटर जैसी सुपर हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके सुजीत कुमार इस बार नए सिरे से फ़िल्म ‘नरसिम्हा’ में एक्शन का रोमांच लेकर आ रहे हैं।


भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे खतरनाक फिल्म कही जाने वाली ‘नरसिम्हा’ का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसमें भोजपुरी इंडस्ट्री के बाहुबली कहे जाने वाले एक्टर प्रिंस सिंह राजपूत का घातक एक्शन अवतार दर्शकों ने खूब पसंद किया था। सोचिए अगर ट्रेलर में प्रिंस सिंह राजपूत ने धमाल मचाया है, तो पिक्चर में क्या होगा? माना जा रहा है कि यह इस साल की सबसे बड़ी एक्शन फ़िल्म है और इसमें एक्शन का अलग ही तरह की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। 24 फ्रेम एंटरटेनमेंट के द्वारा यह फ़िल्म ऑल ओवर इंडिया रिलीज की जा रही है।

‘नरसिम्हा’ एक कमर्शियल बेस्ड फिल्म है। इसमें एक्शन कॉमेडी, इमोशन के अलावा हर चीज़ का तड़का है। इस फिल्म में प्रिंस सिंह राजपूत अहम किरदार में नज़र आयेगे। उनके साथ फ़िल्म में निधी झा, अर्सिया अर्सी, सुशील सिंह, अमित शुक्ला, जय सिंह, करण पांडेय और लोटा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। एम ए खान और रमेश कुमार यादव फ़िल्म के निर्माता हैं।

वीरू ठाकुर ने कहानी लिखी है। लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी, यादव राज और प्रकाश बारूद हैं। संगीतकार ओम झा हैं। कोरियोग्राफर संजय कोर्वे, गणेश आचार्य, ज्ञान सिंह और प्रीतम हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat