रासेयो की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के लिये निकाली जागरूकता रैली
रासेयो की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा के लिये निकाली जागरूकता रैली
पंकज गुप्ता
रायबरेली। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली निकाली। कार्यक्रम प्राचार्य डा. सुषमा देवी के मार्गदर्शन में किया गया। इसके अंतर्गत सड़क सुरक्षा विषय पर संगोष्ठी, सड़क सुरक्षा शपथ, पृथ्वी दिवस राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
सड़क सुरक्षा विषय पर मुख्य वक्ता डा. पुष्पेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा सड़क पर चलते हुए हमें नियमों कानूनों का पालन करने के साथ दुर्घटना स्थल पर अपने उत्तरदायित्व को निभाते हुए तत्काल 112 नंबर डायल करना चाहिए। पृथ्वी दिवस पर डा. प्रीति तिवारी ने अपने संबोधन में पृथ्वी दिवस मनाने की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए पृथ्वी को बचाने के विभिन्न उपाय भी बताये। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंचायती राज दिवस पर मुख्य वक्ता डा. शिखा मौर्य ने लोकतंत्र में पंचायती राज के महत्व की चर्चा करते हुए उसके संवैधानिक प्रावधानों की चर्चा करते हुय बताया कि स्थानीय शासन के लिए पंचायती राज व्यवस्था आवश्यक है।
प्राचार्य डा. सुषमा देवी ने सभी को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया एवं सड़क सुरक्षा शपथ भी दिलवाई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण एवं पंचायती राज व्यवस्था में अपना उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन डा. शिखा मौर्य एवं मंच संचालन डा. रिचा सिंह द्वारा किया गया। डा. प्रियंका ने भारतीय संस्कृति का उल्लेख करते हुए बताया कि जिस तरह से पेड़ पौधों को धार्मिक आधार से जोड़ा गया उसका मुख्य कारण पर्यावरण को बचाना था। इस अवसर पर डा. सारिका सिंह, डा. स्नेहा सिंह, डा. स्वर्णिमा जायसवाल, डा. गौसिया नायब, सविता सिंह सहित तमाम लोगों की उपस्थिति रही।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।