रामपुर पुलिस ने चोरी करने वाले को किया गिरफ्तार
तेजस टूडे सं.
सोनू गुप्ता
रामपुर, जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अजयपाल शर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में थाना पुलिस रामपुर नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी।
इसी दौरान सूचना मिली कि धारा 305 बीएनएस के अभियुक्त ठण्डे बनवासी पुत्र श्याम लाल निवासी आशापुर मुसरान बस्ती थाना रामपुर घनापुर बाबा नहर पुलिया के पास से है जहां पहुंचकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जामा तलाशी से उसके पास से चोरी का 2000 रूपया नगद बरामद हुआ जिसके बाद उसे चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राम अनुज मिश्रा, हे0का0 कौशल सिंह, का0 पंकज यादव शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA









