शाहगंज के सेंट जेवियर्स स्कूल में राखी एवं कार्ड मेंकिंग प्रतियोगिता आयोजित

शाहगंज के सेंट जेवियर्स स्कूल में राखी एवं कार्ड मेंकिंग प्रतियोगिता आयोजित

चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में संचालित सेंट जेवियर स्कूल में निदेशक आदित्य जायसवाल एवं प्रधानाचार्य संदीप सिंह के दिशा निर्देशन में राखी एवं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस मौके पर सभी छात्रा-छात्राओं ने बढ़—चढ़कर हिस्सा लिया और तरह-तरह की राखी व कार्ड बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। साथ ही उप प्रधानाचार्य जी अध्यापक-अध्यापिकाओं के साथ छात्राओं को लेकर रेलवे स्टेशन, तहसील, चिकित्सालय, पुलिस स्टेशन पर पहुंचीं जहां छात्राओं ने स्टेशन मास्टर, डॉक्टर, तहसीलदार, कोतवाल आदि को राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का परिचय दिया।

सभी से छात्राओं को अलग-अलग तरह के उपहार भी प्राप्त हुये। अंत में प्रधानाचार्य जी ने राखी के पर्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह भाई-बहन का पवित्र रिश्ता है जहां बहनें अपने भाई को निःस्वार्थ भाव से राखी बांधकर अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA