पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जौनपुर में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जौनपुर में गर्मजोशी से हुआ स्वागत

वाराणसी—आजमगढ़ मार्ग से होकर लालगंज पहुंचा सपा सुप्रीमो का काफिला

कार्यकर्ताओं ने ढोल—नगाड़ों के साथ बाबा साहब की फोटो की भेंट

अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को त्रिवेडी ट्रामा सिटी हॉस्पिटल के उद्घाटन पर लालगंज पहुंचे। जैसे ही कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि पार्टी प्रमुख का काफिला वाराणसी—आजमगढ़ मार्ग से होकर लालगंज पहुंचेगा, वैसे ही सुबह से पार्टी के कार्यकर्ता जगह-जगह अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करने में जुट गये। इसी कड़ी में सुबह से ही भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता चंदवक बाजार में ढोल-नगाड़े के साथ इकठ्ठा हो गए। जैसे ही अखिलेश यादव का काफिला चंदवक बाजार में पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश भैया जिंदाबाद के नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

काफिले के साथ लालगंज जा रहे अखिलेश यादव ने चंदवक बाजार में कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर रुक गये और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका अभिवादन स्वीकार करते हुए अपने निर्धारित कार्यक्रम स्थल की तरफ निकल दिए। इस दौरान बड़ी संख्या में सपाइयों ने माला-फूल पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। मौजूद कार्यकर्ताओ ने बाबा साहब डा. भीम राव अंबेडकर की फोटो को सपा सुप्रीमो को संप्रेम भेंट किया। इसके अलावा कई और जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की एक झलक पाने के लिए कार्यकर्ता उत्साहित रहे। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ सीओ सिटी देवेश सिंह, यातायात निरीक्षक जीडी शुक्ला, पुलिस स्काट टीम समेत थानाध्यक्ष बृजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA