राजीव गांधी की मनायी गयी 33वीं पुण्यतिथि

जितेन्द्र सिंह चौधरी
वाराणसी। कांग्रेस विधि प्रकोष्ठ मंडल के चेयरमैन संजय मिश्र एडवोकेट की अध्यक्षता में मंगलवार को इंगलिशिया लाइन स्थित उनके आवास पर स्व राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। चेयरमैन संजय मिश्रा द्वारा स्व. राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया। राजीव गांधी को स्मरण करते हुए देश की एकता अखंडता के लिए शपथ कार्यकर्ता द्वारा लिया गया तथा वर्तमान देश में धर्म की राजनीति करने वाले लोगों की आलोचना की गयी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के बताए गये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर ओम प्रकाश ओझा, मोहम्मद आजम सिद्दीकी एडवोकेट, आफताब अहमद एडवोकेट, राजीव राय एडवोकेट, अजय कृष्ण दूबे एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।














