रेलकर्मियों ने किया साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन
जितेन्द्र शर्मा
फिरोजाबाद। नार्थ सेंटर रेलवे मेंस यूनियन के संस्थापक महामंत्री आरडी यादव के निर्देशानुसार एवं प्रयागराज मंडल के मंडल मंत्री डीएस यादव एवं मंडल अध्यक्ष डीके मौर्या के आदेश अनुसार साप्ताहिक विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया। जनजागरण एवं विरोध सप्ताह के आखिरी दिन टूंडला शाखा के सभी पदाधिकारियों ने आल इंडिया रेलवे मेंस फेडेरेशन के आह्वान पर एन.सी.आर.एम.यू. टूंडला के सभी पदाधिकारियों द्वारा मण्डल यातायात प्रबन्धक उमरे टूंडला को 40 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा जिसमें कर्मचारियो से संबन्धित समस्यायों से अवगत कराया।
जनजागरण एवं विरोध सप्ताह का नेतृत्त्व कार्यकारी मण्डल अध्यक्ष बलराम ने किया। संचालन शाखा मंत्री अमित पाल सिंह एवं जयकिशन अजवानी व सरदार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। विरोध प्रदर्शन में के बलराम, केपी सिंह, सरदार सिंह, जयकिशन अजवानी, अमित पाल सिंह, मनोज मीना, रोशन लाल मीना, कैलाश चन्द्र, सतेन्द्र यादव, दीपक शर्मा, रमेश चिम्पा, सुनील सिंह, मीना देवी, वाशी अहमद, मोहित कुमार, कृष्ण कुमार मीना, संजीव यादव, अरविंद मीना, सतेंद्र यादव, हैदर अली, धर्मेन्द्र, सुमित साहनी आदि मौजूद रहे।