फसलों की हिफाजत कांग्रेस का पहला दायित्व

फसलों की हिफाजत कांग्रेस का पहला दायित्व

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। भाजपा सरकार में अन्नदाता के घर में उदासी है। उसकी फसल आंखो के सामने छुट््टा जानवर बरबाद कर रहे हैं और वह तमाशाई बनकर अपनी बरबादी देख रहा है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही किसान का पूरा कर्जा माफ होगा। आवारा जानवरों से किसान की लहलहाती फसल की हिफाजत मेरा पहला दायित्व होगा। आपके प्यार व आशीर्वाद से हमें भरोसा हो गया है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने जा रहे हैं।

उक्त बातें विधानसभा क्षेत्र जैदपुर से कांग्रेस के प्रत्याशी तनुज पुनिया विकास खण्ड हरख की न्याय पंचायत शरीफााबाद में जनसम्पर्क के दौरान कही। उन्होंने आगे क्षेत्रीय लोगों से कहा कि विगत दशकों की गैरकांग्रेसी सरकारों ने आपको धोखा दियाा है। आप खुलकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करें। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार बनते ही गरीब किसान, मजदूर, व्यापारी सहित सम्पूर्ण जनमानस खुशहाल होगा। महिलाओ के सम्मान की रक्षा होगी। उन्हें अधिकार दिये जायेंगे।

किसान का कर्जा माफ होगा। दस लाख रूपये तक जनता का इलाज बिल्कुल मुफ्त होगा। सरकारी भर्तियों में 40 प्रतिशत महिलाओ को नौकरी मिलेगी। बस की यात्रा मुफ्त होगी। छात्राओं को स्मार्ट फोन व स्कूटी देने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। कांग्रेस पार्टी विकास की जननी है। आप एक बार कांग्रेस प्रत्याशी पर विश्वास करके देखें। मैं वचन देता हूँ कि आपको कभी निराश नहीं होने दूँगा।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent