Homeबिहारनववर्ष को लेकर बेलाउर सूर्य मन्दिर में तैयारियां जोरों पर

नववर्ष को लेकर बेलाउर सूर्य मन्दिर में तैयारियां जोरों पर

नववर्ष को लेकर बेलाउर सूर्य मन्दिर में तैयारियां जोरों पर

विजय ओझा
उदवंतनगर (बिहार)। नव वर्ष के आगमन को लेकर लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। अधिकांश लोग पूजा अर्चना के साथ नव वर्ष की शुरुआत करते देखे जा सकते हैं। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों में नव वर्ष के आगमन पर आने वाले श्रद्धालुओं को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।आम जन मानस जहां गुजरे वर्ष की विदाई को तत्पर है वहीं नववर्ष के आगमन को लेकर पलकें बिछाए बैठे हैं।

नव वर्ष के उत्सव मनाने के पहले अधिकांश लोग देव मंदिरों में मत्था टेकना नहीं भूलते। बहुतेरे लोग प्रखण्ड क्षेत्र का बेलाऊर सूर्य मंदिर में भगवान भास्कर की अराधना कर नव वर्ष की शुरुआत करना चाहते हैं। मंदिर प्रबंधन समिति नव वर्ष के आगमन को लेकर उत्सुक है।

मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मधेश्वर शर्मा ने बताया कि हर वर्ष बड़ी संख्या में लोग नव वर्ष का उत्सव मनाने के पहले भगवान भास्कर का दर्शन कर नव वर्ष की मंगल कामना करते हैं।बेलाऊर सूर्य मंदिर के अलावा बाबा लंगट नाथ मंदिर, मसाढ़ गांव स्थित देवी मंदिर, कोहड़ा गांव स्थित हनुमान मंदिर, नावानगर के काली मंदिर, पियनिया के सती माई के मंदिर सहित सभी देवालयों व शिवालयों में भक्तों की उपस्थिति देखने को मिलेगी।

Preparations in full swing at Belaur Sun Temple for New Year

Must Read