धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविन्द सिंह का प्रकाश पर्व
धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविन्द सिंह का प्रकाश पर्व
बनवारी लाल कुशवाह
शिकोहाबाद, फिरोजाबाद। नगर में सिखों के दसवें धर्मगुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की धूम रही नगर के बड़ा बाजार गुरुद्वारे में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी से गूंजता रहा। शब्द कीर्तन सुना कर साध संगत को निहाल कर दिया। नगर में गुरु गोविंद सिंह का जन्मदिन प्रकाश पर्व के रूप में उत्साह के साथ मनाया गया। गुरुद्वारे में शब्द कीर्तन किया गया। वहीं गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में गुरु वाणी पर आधारित शब्द कीर्तन सुनकर साध संगत निहाल हो गई। गुरुद्वारा कमेटी ने साध संगत को गुरु के जन्मदिन की बधाई दी। दोपहर बाद गुरुद्वारा परिसर में लंगर का आयोजन किया गया जहां हर वर्ग के लोगों ने बिना किसी भेदभाव के गुरु का लंगर चखा। शाम को समाज के बच्चों द्वारा गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में हरचरन सिंह चन्नी, अवतार सिंह, मनदीप सिंह, कमलजीत सिंह, सोनी गंभीर, हरजीत सिंह सहित नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।