लाइसेंसी बंदूक से पूर्व प्रधान ने खुद को मारी गोली, मौत

लाइसेंसी बंदूक से पूर्व प्रधान ने खुद को मारी गोली, मौत

राजेश श्रीवास्तव
अयोध्या। नवसृजित खिरौनी नगर पंचायत की ग्राम सभा सोहावल के पूर्व प्रधान ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार कर जीवन लीला समाप्त कर ली। संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में खिरौनी नगर पंचायत से चेयरमैन पद की निर्दल प्रत्याशी के रूप में उन्होंने अपनी पत्नी को चुनाव मैदान में उतारा था, लेकिन वह पराजित हो गईं थीं। घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया है। मृतक बाबू श्यामसुंदर स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक थे।

रविवार की देर रात पूर्व प्रधान राम भवन चौधरी घर आए और उस समय उनकी पत्नी अशोक कुमारी ही सिर्फ घर में थीं। बच्चे बाहर शादियों में गए हुए थे। इसी बीच पूर्व प्रधान ने खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही मृतक के बड़े भाई अशोक चौधरी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि घर में पूर्व प्रधान का शव खून से लथपथ पड़ा था और उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की। रौनाही थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया खुदकुशी की सूचना परिजनों द्वारा मिली है। जांच कराई जा रही है।

मृतक के बड़े भाई अशोक चौधरी बताते हैं कि मृतक ने अपनी पत्नी अशोक कुमारी को नगर निकाय खिरौनी नगर पंचायत के चुनाव में बतौर निर्दल अध्यक्ष पद के लिए उतारा था। चुनाव में उन्होंने खूब मेहनत भी की थी, लेकिन नतीजा बहुत ही निराशाजनक रहा। रिजल्ट के तौर पर उनको कुल 295 ही मत मिले थे। जबकि जीतने वाली सपा प्रत्याशी रेशमा भारती को 6969 वोट मिले थे। और उन्होंने 3854 वोट से भारी जीत दर्ज की थी। परिजनों को आशंका है कि चुनाव में अपेक्षित परिणाम न मिलने से हो सकता है उन्होंने तनाव में आकर यह कदम उठाया हो।

परिवार में तो कोई विवाद नहीं था। मृतक और उनकी पत्नी अशोक कुमारी ने मिलकर सोहावल ग्राम सभा में 25 साल प्रधानी का लंबा कार्यकाल चलाया। ग्राम सभा में उनका विपक्ष कहीं दूर दूर तक नहीं था लेकिन इस चुनाव की हार ने जानकार बताते हैं कि उनको तोड़ कर रख दिया। पत्नी के अतिरिक्त उनके परिवार में दो बेटे अजय चौधरी तथा आयुष चौधरी हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent