पांचवें चरण का मतदान खत्म, जानें 2017 के अपेक्षा 2022 कितना प्रतिशत पड़ा मतदान, जरूर पढ़े पूरी खबर…
पांचवें चरण का मतदान खत्म, जानें 2017 के अपेक्षा 2022 कितना प्रतिशत पड़ा मतदान, जरूर पढ़े पूरी खबर…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पांचवें चरण का मतदान रविवार को खत्म हो गया। शाम पांच बजे तक 53.98 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे ज्यादा चित्रकूट जिले की चित्रकूट सीट पर 62.27 फीसदी वोटिंग हुई। वहीं, सबसे कम प्रयागराज जिले की इलाहाबाद उत्तरी सीट पर 38.35 फीसदी लोगों ने वोट डाला। 2017 में इस चरण में शामिल सीटों पर कुल 58.37 फीसदी मतदान हुआ था।
इस चरण में शामिल इलाहाबाद उत्तर सीट पर 2017 में सबसे कम 41.90 फीसदी मतदान हुआ था। 2017 में पूरे प्रदेश में सबसे कम मतदान इसी सीट पर हुआ था। 2017 में सबसे ज्यादा 70.13 फीसदी मतदान बाराबंकी जिले की कुर्सी सीट पर हुआ था।
किस जिले में कितनी वोटिंग?
जिला | 2017 में वोट प्रतिशत | 2022 में वोट प्रतिशत |
अमेठी | 56.69% | 52.77% |
रायबरेली | 56.76% | 56.06% |
सुल्तानपुर | 57.54% | 54.88% |
चित्रकूट | 60.93% | 59.64% |
प्रतापगढ़ | 56.07% | 50.25% |
कौशांबी | 56.94% | 57.01% |
प्रयागराज | 54.24% | 50.89% |
बाराबंकी | 67.58% | 54.65% |
अयोध्या | 61.01% | 58.01% |
बहराइच | 58.77% | 54.60% |
श्रावस्ती | 63.30% | 57.24% |
गोंडा | 57.64% | 54.31% |
कुल | 58.37% | 53.9% |
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।