बसपा की रैली में जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, जानिए क्या हुआ आगे…
चुन्नन खां
पीलीभीत। बरेली में पूर्व मुख्यमंत्री एवं बसपा प्रमुख मायावती की रैली में जा रहे वाहनों को कोतवाली की खकरा चौकी पर पुलिस ने रोक लिया। बसपा नेताओं ने चौकी सामने ही हंगामा शुरू कर दिया। बसपा नेताओं ने सूचना पुलिस के अधिकारियों को दी, जिसके बाद पुलिस ने बसपा नेताओं की गाड़ियों को छोड़ दिया।
सोमवार को ला कालेज से बसपा कार्यकर्ताओं के वाहनों का काफिला बरेली में मायावती की रैली में भाग लेने के लिए जा रहा था।

खकरा चौकी पर पुलिस ने वाहनों को रोककर चेकिग की। पुलिस की ओर से वाहन रोकने की सूचना पर पूर्व बसपा जिलाध्यक्ष रामसनेही गौतम, मंडल कोआर्डिनेटर प्रेम गौतम, हरीश गौतम और सरताज अंसारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस से वाहन क्यों रोके है पूछा तो पुलिस और बसपा नेताओं में तीखी बहस होने लगी, जिसके बाद बसपा नेता रामसनेही गौतम ने एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी से वाहन रोके जाने की शिकायत की, उसके बाद पुलिस बैकफुट पर आ गई और बसपा नेताओं के वाहनों को जाने दिया।
दारोगा ने नोट कराया अपना नम्बर
अधिकारियों को चौकी पर बसपा नेताओं के वाहन रोकनने की सूचना मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई। चौकी पहुंचे एक दारोगा ने बसपा नेताओं को शांत कराया और अपना नंबर नोट कराया। दारोगा बोला कि आगे से कोई दिक्कत हो वह मुझसे सीधे संपर्क करें।
बसपा कार्यकर्ता ने बनाया वीडियो
खकरा चौकी पर पुलिस और बसपा नेताओं के बीच हो रही बहस का कार्यकर्ता मोबाइल से वीडियो बनाते रहे। बसपा नेताओं ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस प्रशासन बसपा की गाड़ियां रोककर परेशान करने का आरोप लगाया।
ला कालेज से कार्यकर्ता वाहनों से बरेली में मायावती की रैली में शामिल होने के लिए जा रहे थे। खकरा पुलिस चौकी के पास पुलिस ने वाहनों को रोक बेवजह परेशान किया। एएसपी से फोन पर शिकायत की गई। भारतीय जना पार्टी के नेताओं के दबाव में पुलिस प्रशासन पूर्व मुख्यमंत्री की जनसभा में बसपा कार्यकर्ताओं को जाने से रोक रहे थे। प्रशासन चाहता है कि बरेली में मायावती का कार्यक्रम फैल हो जाय।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











