बलात्कार के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलात्कार के मुख्य आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
संतोष तिवारी
मैनपुरी। जनपद के बिछवा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर एक रिश्तेदार का लड़का अगवाकर ले गया था। साथ ही उसके साथ नाबालिग अवस्था में ही शादी कर ली थी। लड़की के साथ एक महिला के घर ले जाकर रेप किया। पुलिस ने सर्विलांस के जरिए लड़की की तलाश कर ली। लड़का 6 माह से फरार चल रहा था। पुलिस ने मिली सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया जिसे लिखा-पढ़ी करके जेल भेज दिया।
प्रभारी थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक हरेंद्र सिंह के साथ हमराइयों ने काली नदी के किनारे एक युवक को गिरफ्तार किया है जिसने एक लड़की को बहला-फुसलाकर काफी दिन तक अगवा रखा था। साथ ही उसके साथ जबरदस्ती रेप किया जिसमें धारा 363, 366, 354इ, 376/2 एंन 376ग, 368, 504 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। साथ ही पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अमित पुत्र जगदीश निवासी सोनई थाना एका फिरोजाबाद को काली नदी पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया है जिसे लिखा-पढ़ी कर जेल भेज दिया गया है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।