HomeJaunpurपुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

चंदन अग्रहरी
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के छताईकला गांव में मक्के के खेत में बिजली के करेंट की चपेट में आने से मासूम की मौत के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के छताईकला गांव निवासी साधु यादव का आठ वर्षीय पुत्र विक्रम बीते एक तारीख को घर से खेलते हुए गांव के ही बांके यादव के मक्के के खेत में चला गया। खेत में लगे कटिले तारों में प्रवाहित हो रही बिजली की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई थी।
पीड़ित पिता की तहरीर पर आरोपित बांके यादव के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर एसआई बीबी सिंह ने पुलिस टीम के साथ कौड़ियां चौराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

 

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA, जानिए इसके फायदे, खुराक और किमत

हिन्दी दैनिक समाचार पत्र तेजस टूडे में विज्ञापन प्रतिनिधि या ब्यूरो चीफ के रूप में काम करने के लिए सम्पकर्म करें | #TejasToday

 

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

Must Read