सर्वाधिक पढ़ा जानें वाला जौनपुर का नं. 1 न्यूज पोर्टल
पुलिस ने एक अभियुक्त को 1 किलो 165 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार | #TejasToday
बस्ती। पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना जनपद बस्ती के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी शक्ति सिंह कलवारी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष थाना कप्तानगंज राजकुमार पाण्डेय मय टीम उ0नि0 अनस अख्तर, हे.का. राघवेन्द्र, का0 प्रशान्त पाण्डेय व का. अमित शाही द्वारा।
श्री गणेश राय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र छात्राओं को स्काउट गाइड का दिया गया प्रशिक्षण | #TejasToday
जानकारी के अनुसार अभियुक्त अवनीश कुमार तिवारी पुत्र स्व. श्यामकिशोर तिवारी ग्राम रतासी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष को घटनास्थल कटरी मोड़ वहद ग्राम कटरी से 01 किलो 165 ग्राम गांजा के साथ समय 05ः10 बजे सुबह गिरफ्तार कर मय गिरफ्तार शुदा अभियुक्त के उपस्थित थाना हाजा आये व एक किता फर्द बरामदगी व गिरफ्तारी दाखिल किए, दाखिला फर्द के आधार पर थाना कप्तानगंज पर 26/21 धारा 8/20 थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती बनाम अवनीश कुमार तिवारी पुत्र स्व. श्यामकिशोर तिवारी ग्राम रतासी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
नियमानुसार कानूनी कार्यवाही कर गिरफ्तार शुदा अभियुक्त गण को मा0 न्यायालय सदर जनपद बस्ती, पुलिस के अभिरक्षा में रवाना किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अवनीश कुमार तिवारी ग्राम रतासी थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष के पास से 01 किलो 165 ग्राम गांजा हुआ बरामद, गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. अनस अख्तर हे0का0 राघवेन्द्र का. प्रशान्त का. अमित शाही रहे।
अब आप भी tejastoday.com Apps इंस्टॉल कर अपने क्षेत्र की खबरों को tejastoday.com पर कर सकते है पोस्ट