दो अपहरणकर्ताओं को पिपराइच पुलिस ने किया गिरफ्तार, अपह्रता बरामद
अजय जायसवाल
गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में प्रिंती व प्रिंयका को बहला फुसला कर अपहरण करने वाले अपहर्ताओं सुमित भारती पुत्र स्व0 बिहारी लाल प्रिंस पुत्र लल्ला निवासीगण मीरगंज थाना पिपराईच जनपद गोरखपुर को पिपराइच पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की धारा 363, 504, 506 भादवि0 दर्ज किया गया था। पिपराइच थाना क्षेत्र में दो लड़कियों की अपहरण की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव ग्रोवर ने पुलिस अधीक्षक उत्तरी मनोज अवस्थी व क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा/सहायक पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक को लड़कियों को सकुशल बरामद करने का निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक उत्तरी सीओ चौरीचौरा ने थानाध्यक्ष पिपराइच को लड़कियों को सकुशल बरामद कर अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष पिपराइच ने दोनों लड़कियों को सकुशल बरामद करते हुए दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया। गिरफ्तार करने वाले वालों में उ0नि0 आलोक सिंह, अशोक कुमार, संजीव यादव, निधि सिंह शामिल रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।