नरौली से भवरनाथ तक फोर लेन के लिये काम शुरू, जाम से मिलेगी राहत

नरौली से भवरनाथ तक फोर लेन के लिये काम शुरू, जाम से मिलेगी राहत

तेजस टूडे ब्यूरो
देवी प्रसाद शर्मा
आजमगढ़। नगर क्षेत्र को जाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से बाईपास बंधे को फोरलेन का निर्माण वाराणसी-लुंबिनी फोरलेन के पास से शुरू कर दिया गया है। 70 करोड़ की लागत से बनने वाले इस फोरलेन मार्ग के निर्माण की बाधा को दूर करने के लिए लगभग 200 किसानों से जमीन की खरीद की जाएगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा एसडीएम सदर से खसरा खतौनी मांगी गई है। जनपद में दिन—प्रतिदिन बढ़ रहे वाहनों के कारण शहर क्षेत्र में आवागमन मुश्किल हो गया है। अक्सर कहीं न कहीं लोग जाम की समस्या से जूझते हैं जिसे देखते हुए शहर बाईपास बंधे को फोर लेन बनाने की कवायद शुरू हुई जो जल्द ही परवान चढ़ने वाली है।
शासन स्तर से इसकी मंजूरी मिलने के बाद पीडब्ल्यूडी ने इसके टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब इसके निर्माण को भी शुरू कर दिया है। 35 करोड़ रुपये से नरौली पुल से करतालपुर तिराहे तक और 35 करोड़ से करतालपुर से भंवरनाथ तक फोरलेन मार्ग का निर्माण किया जाएगा। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए जमीन का अधिग्रहण के लिए एसडीएम सदर से इन निर्माण के रास्ते में आ रहे लोगों की जमीनों के अभिलेख मांगे गए हैं। सड़क के बीच से दोनों तरफ 15-15 मीटर ली जाएगी जमीन: इस फोरलेन के निर्माण के लिए बीच से दोनों तरफ 15-15 मीटर जमीन की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए राजस्व कर्मियों द्वारा जांच पड़ताल कर डाटा जुटाया जा रहा है। सरकारी जमीन को छोड़कर जो अन्य लोगों से जो जमीन ली जाएगी, उसका मुआवजा उन्हें दिया जाएगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA