विधायक पयागपुर ने अग्निकाण्ड से पीड़ितों को वितरित की सहायता राशि प्रमाण पत्र

विधायक पयागपुर ने अग्निकाण्ड से पीड़ितों को वितरित की सहायता राशि प्रमाण पत्र

तेजस टूडे ब्यूरो
अब्दुल शाहिद
बहराइच। तहसील पयागपुर के ग्राम गाजीपुर कोड़री पहुॅचकर विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ने दैवीय आपदा से पीड़ित 18 परिवारों को गृह अनुदान एवं अहेतुक सहायता तथा पशु हानि से सम्बन्धित सहायता राशि प्रमाण पत्र का वितरण किया। अग्निकाण्ड से पीड़ित गुड्डी, जगत नरायन, राजू, रामवती, राम छबीले, चांदनी देवी, सहित कुल 18 परिवारों को कुल 4,86,000 रूपये का सहायता प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस दौरान विधायक श्री त्रिपाठी द्वारा पीड़ित परिवारों को आश्वासन दिया कि उनकी जो झोपड़ियां जली हैं, उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत आच्छादित करते हुए पक्का मकान बनवाया जायेगा। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पयागपुर राकेश मौर्य, तहसीलदार पयागपुर रविकान्त द्विवेदी, भाजपा जिला मंत्री हरेन्द्र विक्रम सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा डॉ महेन्द्र पाठक, विधायक प्रतिनिधि पयागपुर निशंक त्रिपाठी, मण्डल अध्यक्ष भाजपा दुर्गेश सिंह रैकवार, प्रधान राहुल सिंह, सुरेन्द्रनाथ सिंह, घनश्याम सिंह, मनोज सिंह सेक्टर भाजपा, रमेश गोस्वामी, देवेश सिंह, हरिओम मिश्र, कृपाराम मिश्रा, हरी सिंह, बाबू सिंह सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA