पार्टी की जीत ही हमारे जन्मदिन का तोहफाः तनुज पुनिया

पार्टी की जीत ही हमारे जन्मदिन का तोहफाः तनुज पुनिया

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। विधानसभा चुनाव 2022 में जनपद की सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत ही हमारे जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार हैं। कोविड 19 के नियमों का पालन करते हुए हमारी पार्टी के ऊर्जावान कार्यकर्ता हर दरवाजे पर दस्तक देकर हमारी नेता प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञाओं, पार्टी की नीतियों सिद्धान्तों को बताकर भाजपा, सपा, बसपा के झूठ का पर्दाफाश करें। कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया ने कहा कि विगत् 32 वर्षों से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार नही हैं, इन दशकों की भाजपा, सपा, बसपा की सरकारों ने प्रदेश की जनता को हसीन सपने दिखाकर मन भर के छला है। इनका असली चेहरा आवाम के सामने आ चुका है।

कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी की अगुवायी में प्रदेश की 125 उम्मीदवारों की पहली सूची में 50 महिलाओं को प्रत्याशी बनाकर प्रदेश की मातृशक्ति को पैगाम दिया हैं कि कांग्रेस पार्टी की कथनी और करनी में अन्तर नही है।कांग्रेस पार्टी हकीकत में ‘‘मैं लड़की हूॅ लड़ सकती हॅू’’ के नारे को साकार करके सरकार बनने पर अपनी सम्पूर्ण प्रतिज्ञा पूर्ण करेगी। कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार आपके जुझारूपन, त्याग, निस्वार्थ मेहनत और हर मतदाता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील से बनेगी।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

 

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

 

 

A

 

 

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent