HomeBiharपुण्यतिथि पर याद किये गये अगस्त क्रांति के महानायक पगड़िया बाबा

पुण्यतिथि पर याद किये गये अगस्त क्रांति के महानायक पगड़िया बाबा

पुण्यतिथि पर याद किये गये अगस्त क्रांति के महानायक पगड़िया बाबा
पूर्व विधायक ने माल्यार्पण कर पगड़िया बाबा के आदर्शों का किया बखान
पगड़िया बाबा 1957 में बने शिक्षक से विधायक
शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, दर्जनों विद्यालय की कराई स्थापना
तेजस टूडे ब्यूरो
राजीव कुमार पाण्डेय
रामगढ़ (बिहार)। पूर्व विधायक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दशरथ तिवारी उर्फ पगड़िया बाबा की 20वीं पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। नगर क्षेत्र स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सैकड़ों लोगों द्वारा पुष्प अर्पित किए गए। इस कड़ी में बीजेपी के पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह ने प्रतिमा स्थल पर पहुंच कर माल्यार्पण किया। साथ ही पगड़िया बाबा के कृतित्व व जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। पूर्व विधायक ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के रूप में अगस्त क्रांति के महानायक के अहम योगदान को हमेशा याद रखा जायेगा। पगड़िया बाबा सच्चे समाजवादी एवं ईमानदारी के प्रतिमूर्ति थे। विधायक रहते हुए बाबा ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान निभाया। चंदा मांग कर दर्जनों विद्यालय की स्थापना करवाए। इससे पूर्व प्रतिमा स्थल की साफ-सफाई की गई। देवताओं की भांति फूलों से सजा कर आरती उतारी गई। बता दें कि दशरथ तिवारी उर्फ पगड़िया बाबा 1957 में रामगढ़ के दूसरे विधायक बने थे। पगड़िया बाबा महामानव की तरह थे उनका सम्पूर्ण जीवन देश व देशवासियों की सेवा के लिए समर्पित था। उन्हें गरीबी में जीना मंजूर था लेकिन बेईमानी का क्षणिक सुख उन्हें मंजूर नहीं था। स्थापित प्रतिमा स्थल उनके अंतिम दिनों की याद दिलाती है। जहां पर पगड़िया बाबा का बुढ़ापा परिवार से दूर एक झोपड़ी नुमा घर में बिता। उनका सम्पूर्ण जीवन उच्च आदर्श भरा था। सच्चे समाजसेवियों के लिए बाबा प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर पुर्व विधायक अशोक सिंह, अनिमेष हर्षवर्धन उर्फ विपुल तिवारी, पगड़िया बाबा के परपोते ओंकार तिवारी, श्रीकांत तिवारी, योगेश पांडेय, मदन तिवारी, मंटू सिंह, रोशन सिंह, जितेंद्र पांडेय, कमला तिवारी, चंदन चौबे, विशाल तिवारी, अनीश तिवारी समेत तमाम लोगों ने पुष्प अर्पित कर प्रतिमा को नमन किया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read