निवर्तमान जिप अध्यक्ष ने छठ घाटों का किया निरीक्षण
तेजस टूडे ब्यूरो
विजय प्रताप सिंह
बक्सर (बिहार)। सूर्योपासना का त्योहार छठ जैसे जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे तैयारियां जोरों से चल रही है। बुधवार को निवर्तमान जिप अध्यक्ष विद्या भारती क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों के स्थलों का जायजा लिया। छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान छठ घाटपर जा कर व्रतियों की बैठने और घाट की साफ सफाई, महिलाओं के कपड़ा बदलने की व्यवस्था, लाइटिंग आदि की जानकारी ली।
इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा से व्रतियों को विभिन्न सुविधाओ के लिए बात की।साथ ही कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि छठ व्रतियों के लिए घाटों पर प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। इसके लिए सभी आवश्यक प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी चिन्ह्ति स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई है जिससे छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न ना हो। वहीं पूजा समितियों ने भी अपने तैयारी को अंतिम रूप देने में जुट गए है। पूजा कमिटी के सदस्य देर रात तक कार्य करते देखे जा रहे हैं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचारहमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












