सड़क दुर्घटना में एक घायल
निलेश त्रिपाठी
मिर्जामुराद, वाराणसी। स्थानीय क्षेत्र के लालपुर चट्टी के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर मंगलवार को दो ट्रक आपस में टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कंटेनर चालक जनपद फिरोजाबाद के नगला निवासी देवेंद्र सिंह अपने कंटेनर ट्रक को प्रयागराज से वाराणसी की तरफ लेकर जा रहा था कि लालपुर चट्टी के निकट उल्टी दिशा से आ रही टैंकर ट्रक से भिड़ंत हो गई।
दुर्घटना में कंटेनर चालक देवेंद्र सिंह घायल हो गए। मौके पर पहुंचे हल्का प्रभारी सुशील पांडेय व उपनिरीक्षक राजेश मौर्या ने घायल को उपचार हेतु एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपरांत दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों को किनारे कराकर यातायात को पुनः सुचारू रूप से चालू कराया। वहीं टैंकर चालक बाल-बाल बच गया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












