तेजस टूडे ब्यूरो योगेश मिश्र प्रतापगढ़। जनपद के थाना बाघराय से उ0नि0 जगदीश प्रसाद वर्मा मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्रध्चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के चौबरियन पुरवा की नहर पुलिया के पास से दिलीप तिवारी पुत्र हरिश्चन्द्र तिवारी निवासी चौबरियन पुरवा, बरबसपुर थाना बाघराय को 1 अवैध तमंचा 12 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 12 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 32 बोर व 1 मैगजीन देसी (32 बोर पिस्टल) के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।