लूटकाण्ड का एक आरोपी गिरफ्तार

लूटकाण्ड का एक आरोपी गिरफ्तार

मुकेश तिवारी
झांसी। दिनदहाड़े घर में हुई लूट के एक आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। वह बाइक से शहर की तरफ आ रहा था। पुलिस ने रोका तो आरोपी ने फायरिंग की। घेराबंदी करके पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया। उससे 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, एक बाइक और 9700 रुपए बरामद हुए हैं। बिहार के भागलपुर जिले के गांव सवोर निवासी रवि सोनी पुत्र सियाराम को गिरफ्तार किया है। उसने अपने साथी के साथ मिलकर 17 दिन पहले आदर्श नगर निवासी विजय खन्ना के घर में लूटपाट की थी। आज वह फिर से वारदात करने के इरादे से बाइक लेकर रक्सा की तरफ से शहर में आ रहा है।

मुखबिर की सूचना पर मसीहागंज चौकी पुलिस ने पहुंच नदी पुल के पास चेकिंग शुरू कर दी। सुबह 9 बजे बाइक को रोकने का प्रयास किया। रुकने के बजाय रवि सोनी ने बाइक की रफ्तार तेज कर ली। थोड़ी आगे जाकर आश्रम के बगल में फिसलकर बाइक से गिर गया। इसके बाद आरोपी ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। पुलिस ने घेराबंदी कर रवि को गिरफ्तार कर लिया। रवि सोनी गहनों पर पालिश का काम करता है। लूट के बाद उसके हिस्से में चेन आई थी। चेन को उसने बाजार में बेच दिया था। उससे बचे हुए 9700 रुपए बरामद हुए हैं। उसका एक साथी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent