कोर्ट के आदेश पर जहानाबाद प्रभारी समेत पर 3 पुलिसकर्मियों मुकदमा
अधिवक्ता ने हिरासत में रखने एवं धमकाने के लगाये आरोप
तेजस टूडे ब्यूरो
चुन्नन खां
पीलीभीत। जहानाबाद पुलिस विभाग से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक अधिवक्ता की शिकायत पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक समेत 3 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता, सामान लेने, हवालात में बंद रखने और दबाव बनाकर पत्र लिखवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है।
जनसुनवाई की शिकायत के निस्तारण के नाम पर थाने बुलाने का आरोप शिकायतकर्ता रामानुज सैनी, जो इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हैं और कस्बा जहानाबाद के मोहल्ला सादात के निवासी हैं, ने न्यायालय में शिकायत प्रस्तुत की थी। शिकायत के मुताबिक 27 अगस्त 2026 को शाम करीब छह बजे जनसुनवाई पोर्टल पर की गई शिकायत के निस्तारण के नाम पर उन्हें थाना जहानाबाद बुलाया गया था। आरोप है कि थाने पहुंचने पर उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। उनका सामान ले लिया गया और करीब 1 घंटा 17 मिनट तक हवालात में रखा गया। इतना ही नहीं, उन पर दबाव बनाकर एक पत्र लिखवाने और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
न्यायालय के आदेश पर थाना जहानाबाद में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह, आरक्षी मनोज कुमार और मुख्य आरक्षी मोहम्मद इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 309(4), 352, 351(2) और 127(2) के तहत कार्रवाई की गई है। बताया गया है कि मामला BNSS की धारा 173 के
मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी विवेचना क्राइम इंस्पेक्टर रविंदर भाटी को सौंपी गई है। अब पुलिस की जांच में शिकायत में लगाए गए आरोपों, घटनाक्रम और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जाएगी।
इस मामले में शिकायतकर्ता अधिवक्ता रामानुज सैनी का कहना है कि कोतवाली में लगे CCTV कैमरों की फुटेज से पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकती है। उनका मानना है कि संबंधित समय की CCTV रिकॉर्डिंग इस मामले में महत्वपूर्ण साक्ष्य साबित हो सकती है। फिलहाल न्यायालय के आदेश पर FIR दर्ज हो चुकी है। अब सभी की निगाहें पुलिस विवेचना पर टिकी हैं। जांच में आरोपों की पुष्टि होती है या मामले में कोई दूसरा तथ्य सामने आता है, यह आने वाला समय बताएगा। हालांकि अभी तक लगाये गये आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।











